अंधेरों को
प्रकाश से वैर है
आँधियों को
दीपों से वैर है
उजालों अंधेरों के
वैमनस्य के बीच
जीवन की लौ
टिमटिमाती रहती है।
-मं शर्मा