हाथों में सुतली है
काठ की कठपुतली है
कहने को बेजान पर
करतब से बिजली है
जीवन तो उसका है
पर तेरे हाथ नकेल है
नाच रही इधर उधर
किस्मत का खेल है।
-मं शर्मा