विज्ञापन

बेज़ुबान

Manju Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अंजान थे
        
                                                    
                            
तो सुकून था
सब जान कर
हलकान हुए

बेजुबान थे
तो गज़ल थे
बखान कर
दीवान हुए

तन्हा थे
तो आबाद थे
भीड़ होकर
वीरान हुए

नज़र में थे
नज़रअंदाज थे
ओझल होकर
अरमान हुए

जिंदा थे
तो जश्न थे
मर कर
मसान हुए ।
 
1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7364 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13093 कविताएं

View Profile