शिशिर की गुनगुनी सी धूप ने
ना सावन की ठंडी फुहारों ने
जेठ में भटके पथिक जीवन के
आँगन को कभी भिगोया ही नहीं
समयचक्र था चलता रहा
अनवरत ऋतुएँ बदलता रहा
कभी कोई मौसम पल भर को
जीवन में कभी ठहरा ही नहीं।
-मं शर्मा