प्रश्न है कहानी
कभी समाधान है
जीवन के दर्शन का
प्रेरक आख्यान है
कहानी सिर्फ घटना नहीं
प्रेरणा का स्त्रोत है
संघर्ष भरे जीवन में
आशा की जोत है
कहानी आसमान नहीं
उमंगों की उड़ान है
भावनाओं की कूची से रंगा
अनुभवों का बखान है।
-मं शर्मा