चाहतों को न अथाह कर
जितना मिला निबाह कर
खुद को न गुमराह कर
मत किसी से डाह कर
उपलब्धियों पे वाह न कर
अनिश्चिताओं पे आह न कर
पहले अपनी भी थाह कर
तब और और की चाह कर ।
-मं शर्मा