विज्ञापन

मैं क्या क्या न करता!!

manjit singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं क्या क्या न करता!!
        
                                                    
                            

गर इक तू मेरा हो जाता, मैं क्या क्या न करता।
तू हामी तो भरता, मैं मरते मरते भी तेरे गांव आ जाता।

इक तू ही था जो मेरा न हो पाया।
सारी कायनात को अपना बना लिया।
मैं सोचता था कि कभी तो तुझ से मिलूंगा।
तूने तो अपने घर का पता ही बदल लिया।
मैं चाहता भी तो भी तेरा बुरा ना करता।
हर गम सह लेता, बस तू खुद से जुदा न करता।
गर इक तू मेरा हो जाता, मैं क्या क्या न करता।
तू हामी तो भरता, मैं मरते मरते भी तेरे गांव आ जाता।

मैं यूं ही खुद से खफा हो गया।
क्यूं एक बार भी नतीजा ना सोचा।।
ठीक है मैं हमेशा ख्वाबों की दुनिया में रहा हु..
तेरा तो क्या, किसी दुश्मन तक का मैने बुरा नहीं सोचा।
फहमी में ही जिंदगी गुजार दी कि हैं तुझे प्यार नहीं करता।
मैं तो वो था जो किसी की एक ना था सुनता।
जाने कौन सा ज़हर था तेरी नीयत में।
मैं कभी न मरता गर तू छू के जिंदा न करता।
गर इक तू मेरा हो जाता, मैं क्या क्या न करता।
तू हामी तो भरता, मैं मरते मरते भी तेरे गांव आ जाता।
59 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile