विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश को सोखती है मिट्टियाँ।

Manish Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आ चुके हो नाम कमाकर
        
                                                    
                            
जीवन पथ को आराम देने
सहचर मुझको बना लिए
मेरी प्रतीक्षा को विराम देने
तुम्हारे कान की बालियां
तुम्हारी शोभा बढ़ा रही है
जैसे खेत की सुन्दरता
बढ़ाती है गेहूं की बालियां

आंवले सा खट्टा मीठा
जीवन का हर पड़ाव है
बरगद पीपल के छाँव सा
तेरे होने से एहसास है
आम की गुठलियां जैसे
चूसकर फेक दिए जाते हैं
अच्छे कपड़े की उघराहट,
जैसे सिल दिए जाते हैं
मेरे हर भाव के साथ
यही तो किया है तुमने
और प्रेम से निज जीवन में
सहेज लिया है जैसे हमेशा
मानसून की पहली बारिश को
सोखती है मिट्टियाँ।

किंतु प्रथम स्पर्श तुम्हारा
अकस्मात् आता है याद क्यों
मछली जल में तैर रही है
डर उसको लगता है क्यों
भागकर जायें कहां वो
जाएं भी तो जाएं क्यों
59 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

717 कविताएं

View Profile