विज्ञापन

खुशबू भरी स्याही के:.....

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुशबू भरी स्याही के
        
                                                    
                            
स्पर्श से पन्नों में रंगत क्या आई
हंसने लगीं वादियां फिजाएं
मुस्कुराने लगीं दिल की तमन्नाएं

मन का मौसम खिल गया
दिल का माहौल बदल गया
दिल की हसरतें मचल उठीं
जब पन्नों की रूह को छूती
स्याही मंद-मंद मुस्कुराती हुई
पन्नों पर मिठास घोलती
उतरती गई

मन में खुशी के अंकुर फूटे
बरस कर खुशियां
मन की दहलीज
उत्साह उमंग से भरने लगीं

खुशियाँ बिखरीं
कुछ इस कदर कि
मन की दहलीज़ महक उठी

बिखरीं जो खुशियाँ
मन की दहलीज़ पर
मन का हर कोना
उत्सव और उमंग से
भरने लगा

मन में हर्ष का फूल खिला
मन बाग बाग हो उठा
मन की कलियां मुस्कुराने लगीं
जब स्याही पन्नों को खुशी के
रंग में भिगोने लगी

मन की कलियां यूँ
खिलखिलाने लगी
जब स्याही पन्नों पर
खुशियों के रंग बिखराने लगी
जैसे उजड़े चमन में
बहार आई हो

जब पन्नों में रंगत आई
पतझड़ में बहार आई
मन मंदिर में खुशियां छाईं
जब स्याही ने खुशियां बरसाईं

-ममता तिवारी
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile