विज्ञापन

कुछ आँसू तुम बहाओ

Mahesh Rautela

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            समय के साथ
        
                                                    
                            
अब रहा नहीं जाता,
चलो घर चलो
कुछ फूल तुम चुनोगे
कुछ फूल मैं चुनूँ।
समय के साथ
अब बिका नहीं जाता,
कुछ कदम तुम बढ़ाओ
कुछ हाथ मैं बढ़ाऊँ।
समय के साथ
अब गाया नहीं जाता,
कुछ बात तुम कहो
कुछ बात मैं कहूँ।
समय के साथ
अब चला नहीं जाता,
कुछ आँसू तुम बहाओ
कुछ आँसू मैं बहाऊँ।
समय के साथ
अब झुका नहीं जाता,
कुछ खड़े तुम रहो
कुछ खड़ा मैं रहूँ।
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all