तेरी याद में हमदम
तेरी याद में हमदम मेरे,
गीत प्यार के कितने गाएँ हैं।
ना तू आई, ना तेरी खबर,
इस दिल में उदासी छाई है।
तू कहती थी हरदम मुझसे,
साथ तेरा ना छोडूंगी।
दुनिया की ऐसी की तैसी,
तेरे संग जिऊंगी, मरूंगी।
कितनी रातें ऐसे ही बीती,
उन रातों का हिसाब नहीं।
दीवानो सा हाल हुआ मेरा,
भटक रहा हूंँ गली-गली।
तेरी सखियांँ जब भी मिलती,
दिल में कसक सी छा जाती थी।
कुछ वह पूछती हाल मेरा,
कुछ तेरी बातें होती थी।
अब तो बरसों बीत गए,
मौसम बदलकर फिर लौट पड़े।
मैं आज भी राह तकता हूंँ,
कब आओगे तुम हमदम मेरे ?
-महेश