विज्ञापन

प्यारी जिंदगी

mahesh balpande

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्यारी जिंदगी
        
                                                    
                            

इश्क हो गया मुझको,
अब ये जिंदगी तुमसे।
लगता नहीं दिल ये अब,
किसी भी अजनबी से।

तुम तो अपनी थी,
फिर भी मैंने वफ़ा औरों से की।
संभाला फिर भी तुमने मुझे,
भले ही शिकायत तुमसे ही थी।

वक्त पर छोड़ दिए थे मैंने,
कुछ जिंदगी के सवालात।
जिंदगी ने हीं संभाला मुझे,
हर वक्त देकर मेरा साथ।

कहती है दुनिया यहांँ,
जिंदगी से न करो इतना प्यार।
उन्हें क्या पता मौत आती है,
फिर जिंदगी से मिलाने यार।

जिनको अपना समझ रहा था,
वह अपने तो थे ही नहीं।
जिनके लिए ये दिल तड़पा,
वे अपने कभी हुए नहीं।

तुम्ही थी एक ऐसी अपनी,
जिससे ना शिकायत थी कोई।
मैं भले ही तुमसे खफा रहा,
पर तू रिश्ता अपना निभा गई।
-महेशकुमार बालपांडे
42 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

571 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8292 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7030 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile