विज्ञापन

विरह का मौन

Lavkush Awasthi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            निगाहें थक गईं मेरी, तुम्हारा रास्ता तकते,
        
                                                    
                            
मगर ये अश्क आँखों के, नहीं अब भूलकर रुकते।
तुझे पाने की चाहत में, स्वयं को खो दिया मैंने,
मोहब्बत की कहानी को, अज़ब मोड़ दिया मैंने।
तड़पते दिल की आहों को, सुनाऊँ किस तरह तुमको,
जुदा होकर भी तुम मुझसे, भुला पाए नहीं मुझको।
ये कैसा मोड़ है लाया, मेरी इस सादगी का दिल,
मिली परछाईं यादों की, न तुम आए, न ही मंज़िल।
जलाकर इश्क़ की महफ़िल, धुआँ हम छोड़ आए हैं,
वियोग के इस समंदर में, सफ़ीना छोड़ आए हैं।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7473 कविताएं

View Profile