समाज में परिवर्तन किया,
परिणाम कोई और ले गया,
हमारे हिस्से में क्रान्ति आई।
जिन्हें प्रेम करना सिखाया,
वह किसी और के हो गए,
हमारे हिस्से नफरतें आईं।
जरुरतमंद को सहारा दिया,
वही भरपूर मजबूत होकर,
हमें बरबाद करने कुचक्र रचा।
कुछ तो गडबड़ है जिन्दगी में,
जहां सम्मान मिलना था,
वहीं अपमानित किया गया।
-कुलदीप शुक्ला