विज्ञापन

रायगानी

ksc

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुना है दो राहों में से एक को चुनने की
        
                                                    
                            
कशमकश में,
खुद को ही भूल चुके हो तुम।
ऐसे तो नहीं थे पहले कभी
क्या से क्या बनते जा रहे हो तुम?
रायगानी एक राह से होनी तो दस्तूर में
लिखी थी!
इस सत्य को कब तक नकारते रहोगे तुम?
इस मोड़ तक आना भी तो तुम्हारी ही ज़िद थी,
चुपचाप बैठकर भी तो जी सकते थे तुम  ?

खैर एक राह पर चलने से
दूसरी राह से बैर होना तो मुनासिब है।
देखना बस इतना है,
इस बैर के बोझ को मन में छुपा कर
क्या जीवन भर चल सकोगे तुम?
और चलते-चलते फिर
क्या खुद को
ढूंढ़ सकोगे तुम  ?

— कार्तिकेय सिंह चंदेल  
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all