विज्ञापन

ग़म का समंदर

kishan kharadi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ आंसुओं के कतरे हैं कुछ अपनों के ग़म
        
                                                    
                            
कुछ जिंदगी के दर्द है जो है बेरहम
यूं तो मामूली शख्सियत है अपनी
मिज़ाज -ए -फकीराना हम
ये दिल है कि ग़म का समंदर है
जिसमें डूब के भी मुस्कुराते हैं हम
उम्र भले कम हो मगर उम्र से बड़े ग़म
ज़िंदगी सीधे मुंह बात ना करे तो क्या करें हम
आसान नहीं था सफर जो हमने तय किया
राहे मुश्किल थी पगडंडियों पे चले हम
जब-जब ठोकर खाई एक-एक सबक मिला
गिरे नहीं संभलते संभलते चले हम
हम जितने सीधे रहे उतने धोखे खाए
उस पर भी सबको माफ़ करते चले हम
सीने में दिल है या पत्थर है "किशन"
जो टूट के भी टूटता नहीं तेरा "दम"

 
3 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all