विज्ञापन

जवानी के दूसरे ही दिन बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

kishan kharadi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं तो सोचता था कि धीरे-धीरे आएगा
        
                                                    
                            
मगर ये बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

अभी कहाँ मैंने ज़िंदगी को ठीक से जीया था
पर्दा गिराने को बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

कब बच्चा था कब बड़ा हुआ
जवानी के ख़्वाब तोड़कर बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

मैं तो सोचता था सफ़र बहुत लंबा है
जवानी के दूसरे ही दिन बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

नहीं सोचा अपने बारे में अफ़सोस है
जब सोचने लगा तो बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

अभी बाग़-ए-ज़िंदगी से फूल चुनने थे बहुत
माली बन के बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।

मैं तो सोचता था कि चलकर आएगा "किशन"
मगर ये बुढ़ापा दौड़ता हुआ आया।
-किशन खराड़ी
38 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7698 कविताएं

View Profile

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile