विज्ञापन

याद पिया की

kavita Chouhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            याद पिया की
        
                                                    
                            

सावन में छाई हरियाली
धरा की है रंगत निराली
तन मन ये भीगा जाये रे
याद पिया की संग लाये रे

सखियों संग आओ तुम भी
हम मिल यूँ झूला झूलें
सावन के झूले पड़ गये हाय रे
याद पिया की संग लाये रे

सोलह सिंगार करके
नयनो में कजरा भरके
जीयरा मोरा शरमाये रे
याद पिया की संग लाये रे

सुन री कोयलिया तू भी
तेरे पिया को बुलाती होगी
कू कू से मन बहलाये रे
याद पिया की संग लाये रे

सजना की राह निहारूँ
मन ही मन उसे पुकारूं
सावन ये बीता जाये रे
याद पिया की संग लाये रे।
-कविता चौहान
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all