विज्ञापन

हिय में उपजी नव्य सी आशा

kavita Chouhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरा प्रेम है सृष्टि मेरी
        
                                                    
                            
नेह भरी एक दृष्टि तेरी
अंतस को है बाँधें चली
अनकही आस भीतर ढली

आकुल हो बाँहों के घेरे
नभ में ठहरे पयोद घनेरे
तुझ में सिमटी ऐसी काया
काया संग हो रहती छाया

साँसों में लय होती साँसें
प्रेम अनुराग ने बंधन बाँधें
कितने अटूट प्रेम के धागे
अरमान इस हृदय में जागे

नैनो का हर सिंगार तुझे
अधरों का प्रीत प्यार तुझे
कटि पर लहराये स्पर्श तेरा
मदहोश करे अंगुली घेरा

निशा की ये छँटा निराली
तेरे लिये अधरों की प्याली
पीकर अधरों की मादकता
नयनो ने मद सा छलकता

सुंदर साज संग विश्वास बने
दिलकश तराने लब पर सजे
दृग से दूर होती निराशा
हिय में उपजी नव्य सी आशा

रुप, यौवन पुष्प सा खिला
मृत्यु से कब जीवन मिला ?
क्षण प्रतिक्षण आवेश गहरा
तरसती साँस लगा पहरा।।
-कविता चौहान
 
55 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all