विज्ञापन

गालियों, तिरस्कार और अपमान के साथ।

कौशलेंद्र

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो आया है सो जाएगा
        
                                                    
                            
तुम्हें भी जाना है
पर नहीं सोचा था
इस तरह जाना चाहते हो तुम
अपनी दुर्गति के साथ
गालियों, तिरस्कार और अपमान के साथ।
तुम नहीं झुके
जहाँ झुकना था
तुम झुकते रहे
जहाँ कभी नहीं झुकना था।

तुमने
सम्मान किया पोर्नगालियों का
तिरस्कार किया सम्मान का
भंजन किया भरोसे का
इसलिए
हमारे लिए तो
हर पल मरते रहे हो तुम।

थाली के बैंगन से
तुम लुढ़कते रहे
इधर से उधर और उधर से इधर।
निष्प्रभावी रहे
हमारे अनुनय, विनय,
अनुरोध और प्रशंसा...
तुम
स्वेच्छा से पिछड़ते गये
बड़े गर्व से गिरते गये
सामान्य से अतिदलित तक,
और घिरते गये
अपने ही शब्दों से
अपनी ही परिभाषाओं से।
ओढ़ते रहे खोखली रजाइयाँ
होते रहे आत्ममुग्ध
अपनी ही बनी उपाधियों से।

जन्मना हो तुम भी
हमारी तरह
अजन्मा
कैसे हो गये?
जाओ
हम विदा देते हैं तुम्हें
अब मत आना कभी
लौटकर
इस धरती पर।
4 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12614 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile

User

29 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

639 कविताएं

View Profile