विज्ञापन

हवा के रुख़ से कब तक हम बचाएं ख़्वाब की शम्मा

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिलों में प्यार की ख़ुशबू बसाए कौन रखता है,
        
                                                    
                            
इस वीरान रस्ते पर दिए जलाए कौन रखता है।

सफ़र लंबा है तन्हाई का साया साथ चलता है,
मेरे इस दिल की वीरानी मिटाए कौन रखता है।

ज़माने की नज़र में हम भले ही चुप रहें लेकिन,
हमारे अश्क पलकों पर छुपाए कौन रखता है।

हवा के रुख़ से कब तक हम बचाएं ख़्वाब की शम्मा,
समुंदर के किनारे घर बसाए कौन रखता है।

अगर 'अपना' वही है जो हमेशा साथ दे 'कपिल',
तो इस दुनिया में अपना दिल लगाए कौन रखता है।
-कपिल देव जुल्का
 
45 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13548 कविताएं

View Profile