यूँ न खींचो लकीरें तुम, दरमियान-ए-मोहब्बत में,
कि साँसें भी तरस जाएँ, किसी की एक आहट को।
अना की धूल जम जाए, अगर रिश्तों के आँगन में,
तो फिर पत्थर बना देती, ये ख़ामोशी हर चाहत को।
बनाओ दूरियाँ इतनी, कि बस मिलने की तड़प रहे,
मगर इतनी भी मत करना, कि लौट आना ही मुश्किल हो।
सफ़र छोटा है साँसों का, न उलझो तुम शिकायत में,
कहीं ऐसा न हो कि फिर, मनाना नामुमकिन हो।
बड़ा नाज़ुक सा धागा है, ये अपनापन, ये हमदर्दी,
ज़रा सी बेरुख़ी से ये, कहीं से टूट न जाए।
हवाओं के थपेड़ों से, बचा कर रखना इस लौ को,
तुम्हारी ज़िद के हाथों से, कोई अपना न छूट जाए।
चलो फिर से बिछा दें हम, वही मखमल सी बातों को,
भुला कर हर गिला-शिकवा, गले से फिर लगा लें हम।
कि रिश्तों में कभी 'कपिल', न आए मोड़ ये ऐसा—
खुला हो घर का दरवाज़ा, मगर दस्तक लगानी पड़े।
-कपिल देव जुल्का