विज्ञापन

इंसाँ को इस हक़ीक़त से अभी तक मुँह छुपाना है।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हवा के साथ आए थे, हवा के साथ जाना है,
        
                                                    
                            
यहाँ बस चंद लम्हों का हमारा आशियाना है।

हथेली बंद थी अपनी जब इस दुनिया में आए थे,
मगर अब खोलकर हाथों को वापस लौट जाना है।

जिन्हें दीवार-ओ-दर समझा, जिन्हें जागीर माना था,
वो सब मिट्टी के रेज़े हैं, यही सच जान पाना है।

यहाँ हर चीज़ की ख़ातिर लड़े हम उम्र भर लेकिन,
कफ़न में जेब होती है न कोई कारख़ाना है।

सिकंदर भी गया जग से तो दोनों हाथ ख़ाली थे,
इंसाँ को इस हक़ीक़त से अभी तक मुँह छुपाना है।

मुसाफ़िर हैं, सफ़र की धूल ही दामन में आएगी,
कपिल, इस भरे मेले से उठकर तन्हा जाना है।
-कपिल देव जुल्का
 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all