विज्ञापन

घड़ी की सुइयाँ ‘सेल’ के वक़्त को गिन रही हैं

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शहर की साँसों में आज,
        
                                                    
                            
रंगीन इश्तिहारों की धूल उड़ रही है,
हर शीशे की दुकान के पीछे,
कुछ ख़्वाब सस्ते दामों में लटके हैं...
‘पचास फ़ीसदी की छूट’—
शायद तन्हाई पर भी लिखी होगी कहीं!

उँगलियों की पोरों से फिसलते हुए,
ये बेजान से बक्से, ये चमकते हुए काग़ज़,
हम ख़रीद लाए हैं सब कुछ—
बस वो एक सुकून, जो किसी ‘कार्ट’ में नहीं आता,
वो पिछली गली के मोड़ पर ही छूट गया।

ये *‘काला जुम्मा’* नहीं है दोस्त,
ये तो उजालों की मंडी है—
जहाँ ज़रूरतें, ख़्वाहिशों की उँगली पकड़कर,
अपनी ही औक़ात से आगे निकल जाती हैं।

घड़ी की सुइयाँ ‘सेल’ के वक़्त को गिन रही हैं,
और दिल के किसी कोने में,
एक पुराना, बे-मोल सा लम्हा
अब भी बिना किसी ‘टैग’ के पड़ा है—
‘कपिल’, जिसे ख़रीदने के लिए,
जेब में सिक्के नहीं,
आँखों में थोड़ी-सी नमी चाहिए।
-कपिल देव जुल्का
 
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile