विज्ञापन

मुश्किल है अब इन यादों के पहरे से बच पाना।

kalu ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दस्तक पे दस्तक दे रही हैं आज फिर वो यादें,
        
                                                    
                            
जमाने के सिरहाने लिपट कर सो रही हैं वो यादें।
राहगीर के कदमों तले, रेत सी बह रही हैं,
खामोश हैं लब मगर, आँखों से सब कह रही हैं।
चमक बनकर दिल की दीवारों पे धड़क रही हैं वो यादें,
धीमे से सुलगती सांसों में भड़क रही हैं वो यादें।
आँखों के इस नूर में, हर अक्स उनका ही दिखता है,
ये मन का कोरा पन्ना, बस नाम उनका ही लिखता है।
वो गुज़रा हुआ कल, वो हसीन मुलाकातों का मंज़र,
जैसे सूखी ज़मीन पे बरस गया हो कोई समंदर।
कभी हंसाती हैं चुपके से, कभी रोने नहीं देतीं,
ये रात भर जगाती हैं, चैन से सोने नहीं देतीं।
दबी पड़ी थी जो राख में, वो चिंगारी बनके उभरी हैं,
जैसे कोई अधूरी कहानी, आज फिर से निखरी है।
क्या बताऊं इस अनजानी सी दस्तक का फसाना,
मुश्किल है अब इन यादों के पहरे से बच पाना।
-कालू राम सैनी
49 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13555 कविताएं

View Profile