विज्ञापन

क्योंकि हमने खुद को अपने मुकद्दर के काबिल बना लिया है।

kalu ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़म न था हमें अपने हालातों से लड़ने में,
        
                                                    
                            
ग़म न था हमें, तंगहाली और गरीबी में पलने में।
ग़म न था हमें, दुनिया के फ़ासलों को देखकर,
ग़म न था हमें, गैरों के ऊँचे मुकाम देखकर।
हम तो बस अपने पसीने से तक़दीर सींचते रहे,
ज़माने के तानों को हँसकर सहते रहे।
ठोकरें खाईं, मगर कभी कदम रुकने न दिए,
अँधेरों से लड़े, पर हौसले झुकने न दिए।
शिकायत नहीं की कभी ऊपरवाले से अपनी किस्मत की,
बस जिद थी तो सिर्फ़ अपनी मेहनत और हिम्मत की।
आज वक़्त ने भी झुककर हमें सलाम किया है,
क्योंकि हमने खुद को अपने मुकद्दर के काबिल बना लिया है।
54 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile