हर एक चेहरे पर बस नाम होना चाहिए,
इंसान के भीतर भी इंसान होना चाहिए।
मंदिर की ऊंचाई से क्या हासिल होगा,
दिल में किसी के लिए सम्मान होना चाहिए।
किताबें पढ़कर ही ज्ञानी नहीं बनते ,
व्यवहार में भी थोड़ा ज्ञान होना चाहिए।
जो बांट दे धूप को सबके आंगन में,
ऐसा भी कोई आसमान होना चाहिए।
इतिहास लिखने को कलम ही काफी नहीं,
हर दौर का अपना ईमान होना चाहिए।
जो खुद से आगे किसी और को रख सके,
दुनिया में ऐसा भी इंसान होना चाहिए।
-काजोल उइके