हर माटी में बसी विरासत
हर प्रांत की अपनी शान
चाहे पंजाब हो या गुजरात
हिमाचल हो या राजस्थान
चाहे बिहार हो या मध्य प्रदेश
हर धरती की निराली पहचान!
हर माटी में बसी विरासत
हर प्रांत की अपनी शान!
कहीं इतिहास की स्वर्णिम गाथा
कहीं संस्कृति का अभिमान,
कहीं लोककला की मधुरिम छटा
कहीं शिल्प का अनुपम सम्मान!
कहीं प्रकृति का अद्भुत वैभव
कहीं विज्ञान की नई उड़ान
हर माटी में बसी विरासत
हर प्रांत की अपनी शान
बस गुज़ारिशों पर गौर कीजिए!
हर युवा को सही दिशा दिखे
उचित मार्गदर्शन मिले,
कोई राह भटक गुमराह न हो
बदनामियाें की साजिश न हो!
बस, गुज़ारिशों पर गौर कीजिए
भारत की आत्मा को समझिए,
हर प्रांत में बसती है जान हमारी
हर बोली में गूंजती है तान हमारी
न कोई छोटा, न कोई बड़ा,
एकता के सूत्र में बंधा रहे
हमारा भारत सबसे प्यारा!
हर माटी में बसी विरासत
हर प्रांत की अपनी शान
ज्योति वर्मा