विज्ञापन

तुम धरती से हो जाओ!

Jyoti Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम धरती से हो जाओ
        
                                                    
                            

तुम धरती से हो जाओ,
या सागर से,
नहीं तो आसमान से—
पर अपने रंग में रंग जाओ,
अपनी ही पहचान से!

धरती बनकर धीरज रखना,
बीजों में विश्वास जगाना,
सागर बनकर गहराई रखना,
लहरों सा आगे बढ़ते जाना।आसमान बन सपनों को
तुम दे देना विस्तार से—
तुम धरती से हो जाओ,
या सागर से,
नहीं तो आसमान से!

राह कठिन हो,
पाँव थकें तो
हौसले को सोने मत देना,
टूटे पल को गीत बनाकर
मन को फिर से रोने मत देना।
जीवन अपना गीत स्वयं हो,
उधार न लो आवाज़ से—
तुम धरती से हो जाओ,
या सागर से,
नहीं तो आसमान से!

मिट्टी में हो, जल में हो
या नीले गगन की छाँव में,
खुद को पाना ही तो जीवन,
खुद को खोना किस काम में।
जहाँ खड़े हो, वहीं खिला दो
फूल नए विश्वास से—
तुम धरती से हो जाओ,
या सागर से,
नहीं तो आसमान से!
-ज्योति वर्मा
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6957 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13466 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile