विज्ञापन

रुकना नहीं थामना नहीं फिर बात से डिगना नहीं

JITENDRA K

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रुकना नहीं थामना नहीं
        
                                                    
                            
फिर बात से डिगना नहीं
जीत पहली है यही
खुद आपको ठगना नहीं ॥ 01 ॥

अभिमान हो अभिमान पर
पग थाम कर रखना नहीं
चल रहे जो मान गति
आराम तुम करना नहीं
जीत हो जब पास में
ध्यान तुम रखना वही ॥ 02 ॥

मन, मान चंचल ध्यान में
तुम ताप बल रखना सही
तैयारी करना जीत की
जग हास से डरना नहीं ॥ 03 ॥

रुकना नहीं थामना नहीं
फिर बात से डिगना नहीं
जो साथ चलते रह गए
वह आप अपने हो लिए
हम काम करते रह गए
तुम साथ मेरे हो लिए ॥ 04 ॥
 - जितेन्द्र के तिवारी
52 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile