आरक्षण प्रतिभा भक्षक है
सब मिलकर इसको खत्म करो ।
मेधावी को वंचित कर असफल न
पायें पद यत्न करो ।।
था प्रावधान दस वर्षों का
पर अब तक हमने ढोया है।
कुत्सित राजनीतिज्ञों ने
सामाजिक ज़हर पिरोया है।।
न गलती बाबा साहेब की
जो ऐसा प्रावधान लाये ।
निर्बल दलितों की दशा देख
दस वर्षों में समाधान पाये।।
लेकिन सत्ता के प्यासों ने
वोट बैंक इसको माना ।
अपनी ही सत्ता बनी रहे
खींचते रहे हैं मनमाना ।।
बहुत हो चुका संयम अब
उठ गर्जना लगाओ तुम।
सब लोग बराबर हैं भारत में
अपना अधिकार जमाओ तुम।।
-जितेंद्र पाण्डेय