कुछ अधूरे एहसास...
ना हमारा वक़्त, ना हालात,
अगर कभी बदले ना होते।
दो किनारों की दूरी पर,
यूँ कभी हम दोनों मचले ना होते।
राह अगर आसान होती,
जीने में इतने मसले ना होते।
मिलते हम भी ज़िंदगी से,
ख़ुशियों के लिए यूँ जले ना होते।