विज्ञापन

पापा की याद में

Jayalakshmi Ajith

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पापा हमारे थे न बावर्ची,
        
                                                    
                            
पर बनाते स्वादिष्ट खाना,
हम सब बच्चे पसंद करते,
पापा के हाथों का खाना ।
चुटकी भर मसालों से ही
लाते अद्भुत स्वाद,
माँ स्वाद बढ़ाने को,
मसालों को खूब मिलाती,
पापा का खाना फिर भी,
लाता अधिक जायका,
माँ का स्मरण करने वालों,
तनिक याद करो पापा का भी खाना।
6 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile