कविता: वह अपरिचिता
चहुँ ओर टिमटिमाती रोशनी,
रेल निकलने का हॉर्न
निज गंतव्य से,
स्टेशन पर खड़ा,
जनसमूह विदाई में।
परख रही थी,
मैं उन चेहरों को,
खुश हैं या दुखी,
मगर मैं थी अनुत्तरित,
क्योंकि गाड़ी ने पकड़ी रफ़्तार।
तभी एक उदास चेहरा,
मेरे बगल में आ बैठी ।
अपना नाम बताकर,
अपरिचिता से परिचिता,
बनने की चाह थी मुझमें ।
तीन घंटे बीत गए ,
मगर नहीं मिलाई नज़र,
उसने एक बार भी मुझसे,
सहसा अश्रुपूरित नयनों से,
मुझे निहारा और उतर गई
एक स्टेशन पर ,
वह अपरिचिता ll
-जयालक्ष्मी अजितन