विज्ञापन

इसलिए मस्त रहें, स्वस्थ रहें, जब तक हैं, अपनों का ध्यान रखें।।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बातों से छूटें तो आँखों में रह जाते हैं,
        
                                                    
                            
आँखों से छूटें तो यादों में रह जाते हैं, यादों में बसकर अमर हो जाते हैं।।
पहले पड़ोसी भी परिवार हुआ करते थे, अब परिवार भी पड़ोसी हो गए हैं,
दिलों में दूरियाँ आ गई हैं, वरना घर तो आज भी वही हो गए हैं।।
ढल जाती है हर चीज़ अपने वक़्त पर, बस व्यवहार कभी बूढ़ा नहीं होता,
सच्चा लगाव और मीठी बोली का, असर कभी कम नहीं होता।।
लोगों को शौक है शक्ल की नुमाइश का, मेरी चाहत काम से पहचान है,
मुझे चेहरे से नहीं, मेरे कर्मों से ही मिलनी चाहिए मेरी पहचान है।।
कुदरत ने हम सबको हीरा ही बनाया है, जो घिसेगा वही चमकेगा,
जो मेहनत की आग में तपेगा, वही दुनिया में नाम करके दमकेगा।।
चार पैसे कमाने के चक्कर में, कब बूढ़ा होकर चारपाई पकड़ लेता है,
इंसान को पता भी नहीं चलता, यूँ ही ज़िन्दगी हाथ से निकल जाती है।।
कोई आपसे उम्मीद करे तो वो उसकी मजबूरी नहीं, उसका लगाव है,
आप पर उसका अटूट विश्वास है, यही उसका सच्चा भाव है।।
कभी मत सोचो "मैं" नहीं रहा तो इसका क्या होगा, कोई हमेशा नहीं रहता,
चाहे सगे माँ-बाप ही क्यों न हों, एक दिन सबको छोड़कर जाना ही पड़ता।।
जब कोई छोड़कर जाता है तो ज़िन्दगी खत्म नहीं होती, बस वक़्त लगता है,
जिसकी जितनी अहमियत होती है, उसकी उतनी ही कमी खलती है।।
कुछ नहीं रुकता, काम उसके जाने के बाद भी होते ही हैं,
इसलिए मस्त रहें, स्वस्थ रहें, जब तक हैं, अपनों का ध्यान रखें।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
3 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

977 कविताएं

View Profile

Nirjala Sharma

1 कविता

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile