"मौन की दूरी"
मैं हँसता हूँ तो सब हँस देते हैं, रोता हूँ तो कोई नहीं,
मेरे मन की गाँठ खोल सके, ऐसा कोई हमनशीं नहीं।।
भीड़ में भी अकेला हूँ, सबके बीच भी तन्हा हूँ,
मेरा दर्द, मेरी पीड़ा, कोई समझे, इतना सस्ता नहीं।।
शब्दों में कह दूँ तो हल्का हो जाए, पर मन कहे रुक जा,
हर किसी को अपना राज़ बताना, ये मेरा मिज़ाज नहीं।।
मैंने चाहा था कोई हो, जो बिना कहे ही जान ले,
पर इस दुनिया में बिन कहे सुनने वाला कोई हकीम नहीं।।
इसलिए मौन ही मेरा साथी है, मौन ही मेरा मीत है,
मौन में ही मैंने पाया, जो शोर में कभी मिला नहीं।।
मैं किसी से दूर नहीं, पर किसी के इतना पास भी नहीं,
मेरा मौन ही मेरी पूजा है, इससे बड़ा कोई गीत नहीं।।
कोई मेरा मौन समझ सके, मैं किसी के इतना करीब नहीं,
और किसी को मैं सब कुछ बताऊं, कोई मेरे इतने करीब नहीं।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा