विज्ञापन

जीवन को सरल, प्रेम को निर्मल, और मृत्यु को मंगलमय करो।

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुनिया में वही सत्य है, जो बिना मुहूर्त के होता है,
        
                                                    
                            
जैसे जन्म, प्रेम और मृत्यु, जो बिना बुलाए ही आ जाता है।।

जन्म के लिए कोई मुहूर्त नहीं देखा जाता, वह तो ईश्वर का वरदान है,
माँ की कोख से लेकर गोद तक, वह प्रभु का ही अनुपम दान है।।

प्रेम भी पूछकर नहीं आता, न कोई तिथि, न कोई वार देखता है,
दिल से दिल का तार जुड़ते ही, वह चुपके से जीवन में आ जाता है।।

प्रेम न जाति देखता है, न धर्म, न ही कोई बंधन मानता है,
जहाँ सच्ची भावना मिल जाए, वहीं अपना घर बना लेता है।।

मृत्यु भी बिना मुहूर्त आती है, न कोई सूचना, न कोई संदेश देती है,
राजा हो या रंक, ज्ञानी हो या अज्ञानी, सबको एक समान ले जाती है।।

ये तीनों ही ईश्वर के अधीन हैं, मानव के वश में इनका कोई लेखा नहीं,
इंसान लाख मुहूर्त निकलवाए, पर इन पर उसका कोई बस नहीं।।

शादी के लिए मुहूर्त निकलते हैं, गृह प्रवेश के लिए पंडित बुलाते हैं,
पर जन्म, प्रेम, मृत्यु के लिए, कोई मुहूर्त नहीं निकलवाते हैं।।

यही तो जीवन का सार है, जो बिना मुहूर्त होता है वही सत्य है,
बाकी सब दिखावा है, बाकी सब तो केवल एक भ्रम है।।

इसलिए जन्म का उत्सव मनाओ, प्रेम को सम्मान से निभाओ,
मृत्यु से मत घबराओ, उसे भी सत्य समझकर अपनाओ।।

जो बिना मुहूर्त आया है, उसे बिना अहंकार के स्वीकार करो,
जीवन को सरल, प्रेम को निर्मल, और मृत्यु को मंगलमय करो।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile