ब्रह्मा के मानस पुत्र, सप्तर्षियों में महान,
अंगिरा ऋषि का वंश है, यही हमारी पहचान।।
ऋग्वेद में जिनका यश है, यज्ञ-अग्नि के ज्ञाता,
ज्ञान और शिल्प के स्वामी, वही हमारे निर्माता।।
अंगिरा के वंश में जन्मे, विश्वकर्मा भगवान,
देवताओं के शिल्पी हैं, सृष्टि के महान कारीगर महान।।
सुधन्वा के वंशज हम, यही हमारी वंशावली,
शिल्प से हमने रचा है, भारत की हर गाथा निराली।।
हम केवल कारीगर नहीं, हम सूत्रधार कहलाते हैं,
सूत्र को धारण करने वाले, निर्माण के नियोजक कहलाते हैं।।
मंदिर, महल, नगर बनाए, पिरामिड तक ज्ञान गया,
अंगिरा वंश के शिल्प से ही, विश्व में प्रकाश फैला।।
सुथार कहना अपभ्रंश है, असली नाम जांगिड़ है,
ऋषि परंपरा का वंशज, यही हमारी जड़ है।।
कुलदेवी माँ सावित्री, ज्ञान की देवी महान,
उनकी कृपा से ही चलता है, हमारा कुल और सम्मान।।
हंस पर विराजमान मैया, कमल पुष्पों की छाया,
उनकी शीतल छाया में ही, हमने जीवन को पाया।।
पेशा बदल सकता है, पर वंश नहीं बदलता,
शिल्प हमारा कर्म है, पर ऋषि वंश ही पहचान देता।।
आओ अपनी वंशावली को, बच्चों को हम बतलाएँ,
ग्रंथों को पढ़कर अपने, इतिहास को सहेज जाएँ।।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा