जुगनुओं सुनो प्रकाश बाँटते चलो।
सूर्य जो दिखे कहीं तो डाँटते चलो।
रात में नहीं उजास कर रहा है ये,
तुम घने तिमिर की बेल छाँटते चलो।।१॥
रवि रमा है नींद में निशा बड़ी घनी,
राह निज बना के झाड़ काटते चलो।।२॥
रायता जमीन पे गिरा हुआ तो क्या,
लपलपा के जीभ सारा चाँटते चलो।।३॥
रत्नेश खाईं ऊँच-नीच की अगर नहीं,
झूठ मूठ तुम भी यूँ पाटते चलो।।४॥
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'