आई है दीवाली रात भले अति काली, घर घर खुशहाली मध्य कातिक का मास है।
राम आए घर, हैं प्रसन्न नारी नर बाल वृद्ध व किन्नर सब ही में शुभ आस है।
मन उछलेगा, भक्ति भाव भी पलेगा, उर दीपक जलेगा, तम का भी होगा नास है।
लुप्त हुआ शोक, धरा लागे देवलोक, मिटी सारी नोंक झोंक यह प्रेम का प्रकाश है।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'