दृष्टिकोण बदलो तो दृश्य जाएगा बदल, लोग कहने लगे तो मान लिया हमने।
गोबर को देखा दृष्टिकोण रख गुड़ का तो, कुछ नहीं बदला ये जान लिया हमने।
अंग अंग दिखला के कहती हो दृष्टि दोष, देवियों बताओ कहाँ ज्ञान लिया तुमने।
कहो आँखें फोड़ लूँ मैं या कि तन छोड़ दूँ मैं, बोलो सीधे वही जो है ठान लिया तुमने।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'