वादा जो तुमसे था,मैंने किया पूरा
तुमने जो किया वादा अधूरा ही पड़ा है
तुम भूल जाओ बेशक,हम याद रखेंगे
यार हम तेरी तरह गद्दार नहीं हैं......।।
तुम सोचते हो कि, मैंक्यों बोलता नहीं
याद हमको सब है,शिकायत नहीं करता
तुम भूल जाओ बेशक,हम याद रखेंगे
यार हम तेरी तरह गद्दार नहीं हैं......।।
विश्वास का कत्ल,बेशक कर गए हो तुम
धोखाधड़ी अपुन को करना नहीं आता
तुम भूल जाओ बेशक,हम याद रखेंगे
यार हम तेरी तरह गद्दार नहीं हैं......।।