विज्ञापन

तू खास है मेरा

Himanshi Gola

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू खास है, तू साथ है
        
                                                    
                            
तेरे आने से अब एक अलग ही अहसास है
तू मेरा है बस इतनी सी बात है|

तेरा मेरा ध्यान रखना, थोड़ा कम टाइम देना,
थोड़ा ज़्यादा बहाने बनाना,
सब समझती हूँ मैं,
तू अपना है इसलिए गुस्सा कर लेती हूँ मैं|

तुझे परेशान करना, तेरे साथ लड़ना
तुझे चिढ़ाना, तेरे को गुस्सा दिलाना
तेरे साथ उछल कूद करने में मज़ा आता है मुझे,
तेरे को गले लगाना, मेरे हाथ को तेरे हाथ में थामना
तेरे प्यार करने के अंदाज़ पर अब ये दिल कायल है
शायद अब वो दिन ना भूलूँ मैं, तेरा अहसास ना भूलूँ
तुझे अब अपने पास रखूँ और तेरे साथ रहूँ मैं|

तुझसे बात करने का अब दिल बहुत करता है,
तेरे दूर जाने से अब दिल बहुत डरता है,
हाँ अब तुझसे दूर से बातें होंगी,
तेरे को छू ना पाऊँ,
तेरे कंधे पर हाथ रख कर घूम ना पाऊँ,
तेरे साथ घूमना, खाना पीना
सब अलग ही अहसास था
तू खास है मेरा, तू प्यार है मेरा
तू साथ रहेगा तो खुश हूँ मैं
तेरे दूर जाने से टूट जाऊँगी मैं
तू खास है बस इतनी सी बात है|
5 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10106 कविताएं

View Profile