विज्ञापन

सिस्टर डे

Harshit Muni

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                             सब मना रहे, लेकिन Sister Day भूल गए,
        
                                                    
                            
बहन भी तो है सच्ची दोस्त, उसको कैसे भूल गए?
सबसे ज़्यादा समय जिसके साथ हमने बिताया,
छोटी-बड़ी चीज़ों के लिए न जाने कितनी बार रुलाया।
फिर भी वह बहन भाई की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती,
भाई तो खाता मसालेदार, पर भाई हेतु अलूणा खाती।
भाई को बोल दे कोई कटु, शेरनी वह बन जाती,
भाई के लिए मम्मी-पापा की डाँट भी सुन लेती।
Friend को सब Wish कर रहे, लेकिन बहन को Wish करना भूल गए...
..
आज Sister Day पर सब भाई संकल्प उठाओ,
दूसरे की बहन को भी अपनी बहन की तरह निहारो।
हर बहन अपनी लगे, पराई नहीं,
करनी है सबकी सुरक्षा, संकल्प धारो आज यही।
वह जो बिना कहे दिल की बात समझ जाए,
दुनिया की किसी बहन की आँखों में आँसू न आए।
दोस्त छूट जाते हैं राहों के मोड़ पर,
पर बहन खड़ी रहती है हर मोड़ पर।
'हर्षित' यारों की याद है, लेकिन बहन का प्यार कैसे भूल गए...
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13403 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11075 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

854 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6944 कविताएं

View Profile