विज्ञापन

ये पहाड़िन

Hans Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सर्पिलाकार
        
                                                    
                            
सड़कों पर
बच्चा बाधे पीठ
पर
चल रही हैं
ये निरंतर
लिए हथोड़ा
हाथ में
सब तोड़ती
पत्थर ।
थोड़ा लीक से
हटकर
लोहे की जालियों
में सज गए पत्थर
ये पहाड़िन हैं
सीमा सड़क संगठन
की
कम लेकर
राष्ट्र को देती है
ज्यादा।
देश के निर्माण
में पक्का इरादा
दिन ढलने
का समय है
चूल्हा जलने
का समय है
सज गए हैं
पीठ पर बच्चे
ऊनी चादर में
लपेटे
झोपड़ी के पास
आकर थम
गए हैं
पांव उनके
पक रहे हैं
दाल -चावल
रेंग रहे हैं
सभी बच्चे
मेरे चमन के
मेरे वतन के
सबसे अच्छे
यही बच्चे
यही बच्चे ।
बात का कुछ
दौर है
यही उनका ठौर है
थक कर के
चूर है
कहीं नहीं मजबूर
हैं
और क्या
खायेगी
यह ज्यादा।
हंस पड़ी है
जोर से
ये पहाड़िन
ये पहाड़िन
लाल सुर्ख
गाल इनका
मेरे भारत
की है
आभा।
रचयिता -
-हंस नाथ यादव
 
58 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7768 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile