पत्थरों के
नीचे दब कर
सांस लेना
सख्त मना है
मानता ,कुहरा
घना है ।
फौलाद मेरे
देश के
फिर चेहरा
तेरा
अनमना है ?
ईट, कंकड़
पत्थरों से
घर तेरा कब
बना है ?
ईट गारे
में सने हैं
हाथ तेरे
कब लगेंगे
सात फेरे ?
उठ अभी
निर्माण कर ले
लक्ष्य का
संधान कर ले
पत्थर तो पिघले
नहीं है
जीवन का
अनुमान कर ले ।
कर पढ़ाई ठीक
से
थोड़ा इस पर
ध्यान कर ले ।
सदियों से
दबे रहे हो
कर्म में
लगे रहे हो
मजदूरी तेरी
नहीं मिली है
दुख की ये
है निशानी
शर्म नहीं है
पत्थरों को
पी रहे चुप-चाप
पानी ।
चढो़ ऊँचे
गुंबदों पर
जोर की आवाज
दो
पाथेय मेरा
शेष है
अधिकार भी
विशेष है
हमीं है
असलीभारत वासी
कल नहीं
तुम आज दो
सुन लो
मेरे पत्थरों
राज दो
तुम राज दो ।।
-हंस नाथ यादव