विज्ञापन

भक्त का भाग्य, भावी प्रबल हो गया... चीख सुन गीध का मन सजल हो गया

Dr.Vinay Dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पालना माॅ पिता का वचन हो गया....
        
                                                    
                            
भाग्य बस राम का वन गमन हो गया....
स्वर्ण मृग साथ लाने चले राम तो ...
पीठ पीछे सिया का हरन हो गया...।

भक्त का भाग्य, भावी प्रबल हो गया...
चीख सुन गीध का मन सजल हो गया...
राम के काज में लग गई देह तो..
हीन तन पुण्य पावन कमल हो गया।।

खोजना माॅ सिया को कठिन था मगर...
गीध की दृष्टि से कुछ सरल हो गया...
राम के काज खातिर पवन सुत चले...
जन्म का हेतु था वो सफल हो गया।।
- विनय दुबे
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile