विज्ञापन

"प्रकृति राग सुनाती है"

DrPradeep Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "प्रकृति राग सुनाती है"
        
                                                    
                            
(प्राकृतिक गीत-काव्य)
उदास हुए मेरे मन को,
प्रकृति राग सुनाती है।
कभी राग भैरवी गाती है,
कभी बसंत सुनाती है।
कल-कल करती नदियों में,
झरनों की झंकार मिले।
पत्तों की सरसराहट में,
जीवन के मधुरिम तार मिलें।
मंद पवन के शीतल झोंके,
मन की थकान मिटाते हैं।
मन की पीड़ा हरने को,
नव गीत सुनाते जाते हैं।
कभी राग भैरवी गाती है,
कभी बसंत सुनाती है।
बसंत ऋतु में मयूरों की,
कुहुक मन को हर्षाती है।
कोयल की मीठी तानों से,
धरती गीत सुनाती है।
कभी राग बसंत के सुर में,
कभी सारंग के गान में,
प्रकृति रंग भर देती है,
जीवन के हर अरमान में।
कवि प्रदीप बाबू का मन भी,
प्रकृति के सुर में खो जाता है।
वन, नदियों और पंछियों में,
जीवन का संगीत पाता है।
पर मानव क्यों वन काट रहा,
नदियों को मैला करता है?
जिस धरती ने जीवन बाँटा,
उसी का शोषण करता है।
यह देख व्यथित मन रोता है,
अंतर में पीड़ा जागती है।
सूनी डालों, सूनी नदियों में,
प्रकृति की चीख सुनाई पड़ती है।
बचा लो वन, बचा लो नदियाँ,
पंछियों का संसार बचाओ।
प्रकृति के इस मधुर राग को,
आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाओ।
मैं वृक्षों की छाँव तले,
कुछ पल विश्राम चाहता हूँ।
प्रकृति के मधुरिम सुर सुनकर,
फिर जीने की आस चाहता हूँ।
उदास हुए मेरे मन को,
प्रकृति राग सुनाती है।
कभी राग भैरवी गाती है,
कभी बसंत सुनाती है।
- प्रदीप बाबू
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

717 कविताएं

View Profile