समता की ज्योत जलाएं
एकता से राष्ट्र को जगमगाएं
बंधुता से महकाएं चमन
विविधताभरे फूल खिलाएं
आओं हम मिलकर
संविधान पर्व मनाएं
मानवधर्म की जय करें
सोयी इंसानियत जगाएं
स्नेह के भाव हो इंसा के लिए
ऊंच -नीच के भेद मिटाएं
आओं हम मिलकर
संविधान पर्व मनाएं
हर धर्म का सम्मान करे
तन-मन से राष्ट्रधर्म निभाएं
न्याय को सर्वोपरि रखें
समृद्धि का परचम लहराएं
आओं हम मिलकर
संविधान पर्व मनाएं.
- अर्ज़िनबी युसुफ शेख