एक ही है हमारी ज़मीं
एक ही है छत्र गगन
एक ही हम सबका मालिक
इस जग का निर्माता है
एक जैसी है देह हमारी
एकरंगी ही है लहू
सबकी देह में बसी आत्मा
एक ही विधाता की देन है
एक ही है जहाँ हमारा
एक बगिया के हम फूल सारे
धर्म-प्रांत , रंग -वेश हो चाहे अनेक
मानवधर्म हमारा एक है
एक ही मिट्टी से बने हम
कुछ लम्हों के हम मुसाफिर
रास्ते चाहे हो अलग-अलग
मंज़िल हमारी एक है.
- अर्ज़िनबी युसुफ शेख